रेसिंग इवेंट उत्तर प्रदेश में वैश्विक ऑटोमोबाइल निवेश को देगा बढ़ावा- योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पहली मोटोजीपी भारत बाइक रेसिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेल व खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्सहित किया जा रहा है। इनके लिए वर्तमान समय में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज खिलाड़ी देश ही नहीं बल्कि विश्व में नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार ने बजट तीन गुना अधिक कर दिया है।

cm

सीएम योगी ने नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश खेल व खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध करा रहा है। यहां खिलाड़ियों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यहां के खिलाड़ी भी देश व दुनिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेसिंग इवेंट यूपी राज्य में वैश्विक ऑटोमोबाइल निवेश लाएगा, जिसे वह भारत में एक निवेश केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं।

MotoGP Bharat बाइक रेस के फाइनल में एक्टर जॉन अब्राहम और शिखर धवन भी पहुंचे हैं। इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, होण्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 कंपनियां भाग ले रहीं हैं।

बाइक रेस को वर्तमान में चार वर्गों में विभाजित किया गया है। इनमें सबसे ऊपर मोटोजीपी है। इसके बाद मोटो-2, मोटो-3 और मोटो-ई हैं. पहले तीन वर्ग की रेसिंग में फोर-स्ट्रोक इंजन का उपयोग किया जाता है. जबकि मोटो-ई वर्ग में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का उपयोग होता है. यह भविष्य की मोटरसाइकिलों को ध्यान में रखकर रेसिंग होती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+