Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुल्हन की तरह सजाया गया प्रियंका का घर, पांडे जी के पास आई मैडम की कॉल

बरेली। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली है। बता दें कि जोधपुर में उनकी शादी हो रही थी लेकिन बरेली की बेटी प्रियंका के घर अंधेरा छाया हुआ था। दरअसल बरेली में शादी के जश्न में पड़ा वीरान घर सज गया है। प्रियंका के घर की सजावट कराने में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी की भूमिका रही है। उन्होंने घर का हर एक कोना देखा और केयर टेकर प्रेमशंकर पांडे जी से मुलाकात कर सजावट करवाने लगे। दिशा की पिता जगदीश इन दिनों बरेली में सीओ के पद पर बरेली में तैनात हैं।

दिशा पाटनी के पापा पहुंचे प्रियंका के घर

दिशा पाटनी के पापा पहुंचे प्रियंका के घर

घर के केयरटेकर प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि पहले प्रियंका की मां से सजावट के संबंध में उनसे बात हुई थी। उसके बाद उनकी रजामंदी पर घर के सजावट का काम शुरू हो सका। पांडे ने बताया कि प्रियंका के घर पर व्यापारी नेता कुलभूषण शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी समेत अन्य लोग पहुंचे थे और अपने साथ डेकोरेटर भी साथ लाए थे। उन्होंने अपनी देखरेख में घर की सजावट कराई। वहीं सजावट के बीच यह भी अफवाह फैल गई की प्रियंका के परिवार के लोग बरेली पहुंचे हैं। प्रियंका के घर के बाहर कुछ लोग सजावट के बीच सेल्फी भी लेते नजर आए। केयरटेकर पांडे के अनुसार इस घर में प्रियंका की बहुत सी यादें हैं उनके द्वारा जीती गई तमाम ट्रॉफी के साथ मधु मेम की पेंटिंग वाली तस्वीरें आज भी लगी हैं।

प्रियंका की मां का आया था फोन

प्रियंका की मां का आया था फोन

केयरटेकर पांडे प्रियंका की शादी के बुलावे पर खुलासा करते हुए इतना कहा कि मेडम जी का फोन आया था और उनसे बात हुई है। आपको बता दें कि प्रियंका का बचपन सीबीगंज की कैम्फर कॉलोनी के साथ सिटी स्टेशन के पास अर्क नंबर 4 की कोठी से लगी चड्डा जी की गली में गुजरा है। प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के बाद चोपड़ा परिवार ने धीरे-धीरे बरेली से पलायन कर लिया और अपना चलता हुआ कस्तूरबा नाम का हॉस्पिटल बंद कर दिया। लोग बताते हैं कि प्रियंका के पिता को बरेली के लोग बेहद पसंद थे। यही कारण रहा उन्होंने बरेली के लोगों से अपना रिश्ता जोड़ा रखा।

हर साल आता है उनका परिवार

हर साल आता है उनका परिवार

हर साल यहां जरूर आता है चोपड़ा परिवार प्रियंका की मां ने डॉक्टर मधु चोपड़ा ने अर्क नंबर 4 के पास अपना निजी हॉस्पिटल बनाने के मकसद से यह बिल्डिंग बनवाई थी, लेकिन निर्माण लागत और बिल्डिंग बढ़िया बनने के चलते डॉक्टर दंपत्ति ने इस जगह पर हॉस्पिटल चलाने का ख्याल छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- बैंक ने फर्जी गारंटर बनाकर भेजा लोन रिकवरी लेटर, किसान ने तंग आकर दे दी जान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+