चोर कैसे ईरिक्शा से निकाल ले गया बैटरी, देखिए सीसीटीवी वीडियो

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना नागफनी इलाके में ईरिक्शा से बैटरी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद इलाके में चोरों की दहशत फैल गयी है। पीड़ित ने पुलिस से भी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

CCTV Video of thief taking battery from E rickshaw in Moradabad

मुरादाबाद के थाना नागफनी के नवाबपुरा इलाके रहने वाला सोनू पहले हलवाई का काम करता था लेकिन ज्यादा कमाई नहीं होने की वजह से मजबूरी में ईरिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था लेकिन एक बार फिर उसके ऊपर आफत टूट पड़ी है।

CCTV Video of thief taking battery from E rickshaw in Moradabad

सोनू की ईरिक्शा घर के बाहर ही खड़ी होती है। रात में अज्ञात चोर ने मौका देखकर ईरिक्शा में लगी बैटरी चुरा ली और फरार हो गया। चोरी की ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। हलांकि सोनू ने पुलिस में भी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वो परेशान है। उस कहना है कि उसे कुछ नहीं चाहिये, बस बैटरी मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+