Mathura ट्रेन हादसा CCTV Video: ड्राइवर की इस हरकत के चलते प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी रेलगाड़ी

मथुरा जंक्शन पर मंगलवार देर रात एक लोकल ट्रेन (ईएमयू) अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गई थी। इस हादसे से हर कोई स्तब्ध था। वहीं अब इस हादसे की जो वजह सामने आई है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल, ट्रेन हादसे के दौरान इंजन के अंदर क्या कुछ हुआ? इसका CCTV वीडियो अब सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है।

ट्रेन हादसे का CCTV फुटेज
यह CCTV वीडियो ट्रेन के इंजन यानी ड्राइविंग सीट का है। हुआ ये कि जब हादसा हुआ तब ट्रेन को यार्ड में ले जाना था, लेकिन इससे पहले लोको पायलट सीट से उठ गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि लोको पायलट के उठते ही लाइटिंग स्टाफ का एक कर्मचारी वीडियो कॉल पर बात करते हुए EMU के इंजन में दाखिल हुआ।

CCTV video of mathura train accident shows how a drunk man kept bag on the throttle of train

वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक्सीलेटर पर रख दिया बैग
इस दौरान उसके पीठ पर बैग था और वह किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बात करते-करते उसने बैग को इंजन में थ्रोटल पर रख दिया। थ्रोटल पर बैग रखते ही ट्रेन रुकने के बजाय चलने लगी और कुछ ही सेकंड में प्लेटफॉर्म नंबर-2 को तोड़ते हुए 30 मीटर ऊपर चढ़ गई। फिर बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। आपको बता दें कि थ्रोटल इंजन में एक्सीलेटर का काम करता है।

Recommended Video

    Mathura ट्रेन हादसा CCTV Video: ड्राइवर की इस हरकत के चलते प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी रेलगाड़ी

    नशे में था लाइटिंग स्टाफ कर्मचारी
    हैरानी की बात तो ये है कि ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में बैग रखने वाले लाइटिंग स्टाफ सचिन के नशे में होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसके खून की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि नशा किस स्तर का या कितना था।

    CCTV video of mathura train accident shows how a drunk man kept bag on the throttle of train

    5 रेल कर्मी निलंबित
    उधर, इस हादसे के बाद आगरा मंडल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि ट्रेन आने के बाद इंजन के केबिन की चाबी वहां पहले से मौजूद सहायक स्टाफ को देनी होती है। मंगलवार रात ट्रेन आने पर चाबी सचिन को दी गई थी। फिलहाल, रेलवे की 28 पेज की मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर लोको पायलट सहित 5 रेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

    रेलवे को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान
    जानकारी अनुसार, हादसे में रेलवे को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे के कारण जहां प्लेटफॉर्म का करीब 50 मीटर लंबा हिस्सा डैमेज हुआ। वहीं, ओवर हेड वायर, पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। लेकिन रेलवे को जो बड़ा नुकसान हुआ, वह हुआ EMU ट्रेन के इंजन में। हालांकि, इंजन में कितना नुकसान हुआ है, यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+