होटल में कैसे शातिर ने दिया चोरी को अंजाम, देखिए वारदात का वीडियो

होटल में एक शातिर चोर ने ऐसी चोरी को अंजाम दिया है जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं। पुलिस भी चोर की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा।

मुरादाबाद। एक शातिर चोर और उसके चोरी करने का शातिर अंदाज ऐसा कि दो जनपदों की पुलिस मामले को सुलझा नहीं पा रही है। शातिर चोर अपना अंदाज दिखाकर कहीं गुम हो गया है। मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर के एक होटल में मेहमान बनकर ठहरे इस शातिर ने रात के अँधेरे में होटल के कमरों में लगे एलसीडी टीवी गायब कर दिए और चुपचाप होटल से गायब हो गया। पुलिस और होटल मालिक अब इस शातिर को तलाश कर रहे हैं लेकिन ये इसका पहला गुनाह नहीं है। होटल मालिको को चूना लगाने वाले इस चोर की कारस्तानी सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

होटल में कैसे शातिर ने दिया चोरी को अंजाम, वारदात का वीडियो

मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित होटल माहेश्वरी में कमरा लेने पहुंचे एक शख्स ने खुद को एक प्राइवेट कम्पनी का कर्मचारी बताया और खुद की पहचान रमन गुप्ता निवासी मोहल्ला त्रिलोक पूरी कंकरखेड़ा मेरठ जनपद के रूप में दी। होटल में आये इस शख्स का होटल स्टाफ ने भी अतिथि देवो भवः की तर्ज पर स्वागत किया। एक दिन होटल में रहने के बाद रमन गुपता नाम के इस शख्स ने अपने दोस्तों के आने की जानकारी होटल स्टाफ को दी और चार कमरे और बुक करा लिए।

देर रात दोस्तों के आने की बात कह कर रमन गुप्ता ने कमरों की चाभी अपने पास ले ली और सोने चले गए। होटल स्टाफ भी अपने ग्राहक की सेवा कर खुद को धन्य समझने लगा और बेफिक्र होकर मेहमानों के आने का इंतजार करते-करते सो गया। दूसरे दिन सुबह जब सबकी आँख खुली तो सामने आया वो सच जिसने सबकी नींद उड़ा दी।

रमन गुप्ता नाम का होटल में ठहरने वाला मेहमान कोई आम ग्राहक नही बल्कि एक शातिर चोर था। अपने दोस्तों के आने के नाम पर होटल के कमरे बुक कराने वाले रमन गुप्ता ने सभी कमरों की चाभी लेकर रात में कमरों में लगे सभी एलसीडी टीवी में लपेटकर छत के रास्ते पार करवा दिए और रात में ही होटल का कमरा छोड़ कर फरार हो गया। होटल स्टाफ को सुबह उस वक्त जानकारी हुई जब सुबह स्टाफ ने रमन गुप्ता के कमरे को खटखटाया। रमन गुप्ता कमरे में नही था और ना ही कमरों में एलसीडी टीवी थी। आनन- फानन में जब स्टाफ ने सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली तो सुबह तीन बजे रमन गुप्ता नाम के शख्स को होटल से निकलता देख सिर पकड़ लिया।

पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी तो रमन गुप्ता नाम की आईडी दिखाने वाले इस शख्स के कई किस्से सामने आये। देश के कई राज्यों में होटल मालिको को चूना लगाने वाले इस शख्स को कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। मेरठ एसओजी और मुरादाबाद पुलिस मिलकर इस शख्स को तलाश कर रही है लेकिन इसका कोई सुराग अब तक नही मिल पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+