110 करोड़ लोन न चुकाने के मामले में सिंभावली शुगर मिल पर CBI की छापेमारी

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल पर सीबीआई ने छापा मारा है। 110 करोड़ रुपए लोन न चुकाने पर दिल्ली के सीबीआई अधिकारियों की टीम ने शुगर मिल का गेट बंद कर करीब 7 घंटे तक शुगर मिल के अधिकारियों से पूछताछ की। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लेकर सीबीआई टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

CBI Raid on Simbhaoli sugar mill in 110 crore loan case

आपको बता दें कि नीरव मोदी के घोटाले के बाद अब बड़े बकाएदारों पर भी बैंकों की नजर टेढ़ी हो गई है। सोमवार को इसी कड़ी में जनपद हापुड़ के सिंभावली शुगर मिल पर दिल्ली से सीबीआई की टीम ने करीब 7 घंटे तक कंपनी के दरवाजे बंद कर पूछताछ की। सिंभावली शुगर मिल ने 2012 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 110 करोड़ रुपए का लोन लोन लिया था और पैसा न चुकाने पर बैंक ने सीबीआई को लिखा था।

CBI Raid on Simbhaoli sugar mill in 110 crore loan case

उसके बाद 110 करोड़ रुपए न चुकाने को लेकर सीबीआई की टीम ने सिंभावली शुगर मिल पहुंचकर सिंभावली मिल के अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं सारे मामले में बैंक के अधिकारियों से बात की गई तो बैंक के एजीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि मिल द्वारा कुछ साल पहले 110 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था जो शुगर लॉबी में मंदी के कारण पिछले चार-पांच साल से चुकाया नहीं जा रहा था तो इस संबंध में बैंक ने सीबीआई को खत लिखा था तो सीबीआई के अधिकारियों ने यहां आकर पूछताछ की और कुछ दस्तावेज लेकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+