भ्रष्टाचार मामले में यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई ने दायर की चार्जशीट
सीबीआई ने विशेष कोर्ट के सामने अपनी चार्जशीट में यादव सिंह समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने विशेष कोर्ट के समक्ष चार्जशीट फाइल कर दी है। यादव सिंह के अलावा चार अन्य के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है।

भ्रष्टाचार के मामले चार्जशीट दायर
सीबीआई ने विशेष कोर्ट के सामने अपनी चार्जशीट में यादव सिंह समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि सीबीआई के पास यादव सिंह के पास अकूत संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। यादव सिंह पर तमाम प्रोजेक्ट्स को करोड़ों रुपए लेकर उन्हें पास कराने सहित बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में कमीशन लेने का आरोप है।
यादव सिंह का मामला सबसे पहले वर्ष 2014 में सामने आया जब उनके घर आयकर विभाग ने छापा मारा था। लेकिन 2015 में जब दोबारा आयकर विभाग ने उनके घर छापा मारा तो उनके घर से 10 करोड़ रुपए नगद व दो किलो सोना बरामद हुए। यही नहीं यादव सिंह के घर से 100 करोड़ रुपए की कीमत के हीरे और गहनें भी जब्द किये। लेकिन इन सब के बावजूद जब यादव सिंह को सीबीसीआईडी से जमानत मिल गयी तो नूतन ठाकुर ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। नूतन ठाकुर की याचिका पर हाईकोर्ट ने 16 जुलाई 2015 को यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया। यही नहीं प्राधिकरण में सभी टेंडर के जांच के भी आदेश दिये। कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने यादव सिंह समेत उनकी पत्नी, बेटे, बेटी सहित राजेंद्र मनोचा जोकि उनके बिजनेस पार्टनर थे को भी एफआईआर में नामजद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications