आयकर विभाग के अधिकारी को घूस लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। भ्रष्टाचार के आरोप में एक के बाद एक लगातार सीबीआई की छापेमारी जारी है। पहले सीबीआई ने जीएसटी कमिश्नर संसारचंद को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था तो अब सीबीआई ने एक बार फिर से बड़ी छापेमारी की है। कानपुर के आयकर भवन में सीबीआई ने छापेमारी करके एक और आयकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अधिकारी इसी महीने रिटायर होने वाला था, लेकिन रिटायरमेंट से पहले सीबीआई ने उसे रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।

cbi

जानकारी के अनुसार यह अधिकारी सिविल लाइंस स्थित वैभव बिल्डिंग में आयकर विभाग का रेंज-6 में तैनात है, जहां सिर्फ कॉर्पोरेट समूह और कंपनियों के मामले देखे जाते हैं। यहां बड़े करदाता अधिकारियों से मिलने के लिए आते हैं। यहां इस पूरे रीजन से मिलने वाला टैक्स का आधा राजस्व इकट्ठा किया जाता है। आपको बता दें कि आयकर अधिकारी पीडी साहू करीब डेढ़ साल से यहां तैनात थे, जिन्हें झांसी से ट्रांसफर करके सीधे रेंज-6 के कॉर्पोरेट वार्ड में भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें- फर्जी कंपनियों के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 2.26 लाख रजिस्ट्रेशन रद्द

गुरुवार दोपहर जब अचानक सीबीआई की टीम वैभव बिल्डिंग पहुंची तो यहां हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम अचानक पीडी साहू के दफ्तर में पहुंची और उनसे पूछताछ करने लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पीडी साहू को 20000 रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सुबह से ही बिल्डिंग में अपना जाल बिछा दिया था। पीडी साहू महज 20 दिन बाद रिटायर होने वाले थे।

इसे भी पढ़ें- गुजरात: घर में CCTV लगवाने के लिए सस्पेंडेड IAS अफसर को मिली जमानत, हो चुकी थी कई चोरियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+