हैवान बने पति ने पत्नी संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां पति ही अपने पत्नी के लिए हैवान बन गया। पति ने आप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिये पत्नी पर दबाव बनाया और विरोध पर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन अपनी मनमानी करने के बाद पति ने पत्नी को घर से भी निकाल दिया। मामले में पुलिस के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये दबिश दी। लेकिन पति घर छोड़कर फरार है।

हैवान बने पति ने पत्नी संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

इलाहाबाद के धूमनगंज की रहने वाली स्वाती ( नाम बदला हुआ ) की शादी कसारी मसारी निवासी उमेश पांडेय से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा। लेकिन फिर उमेश ने स्वाती पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव शुरू कर दिया। पहले स्वाती किसी तरह खुद को बचाती रही। लेकिन उमेश पर वहशीपन सवार हो गया और अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर स्वाती को पीटने लगा।

हवश में अंधे उमेश ने अपनी मनमानी की और फिर रोज स्वाती का शारीरिक शोषण करने का प्रयास करने लगा। पति की प्रताड़ना से आजिज स्वाती ने परिजनों से विरोध दर्ज कराया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पिता के घर पहुंची स्वाती ने मां से पूरी कहानी बताई तो पति के विरूद्ध धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में दहेज उत्पीड़न की भी धारा दर्ज हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये आरोपी पति के घर दबिश दी। लेकिन वह घर छोड़कर फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+