बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने जज को दी रेप केस में फंसाने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Bhadohi news, भदोही। जमीन के मामले में जज को धमकी देने के आरोप में ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जज ने विधायक पर उनका काम न करने पर रेप के केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

जज ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
भदोही निवासी बिहार के शिवहर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ को विधायक ने धमकी दी। जज ने आईजीआरएस (यूपी सरकार का ऑन लाइन पोर्टल) पर मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जज ने विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रेप केस में फंसाकर नौकरी खत्म कराने की धमकी दी है।
विधायक ने आरोप को बताया बेबुनियाद
इस मामले में विजय मिश्र ने शिकायतकर्ता जज को अपना रिश्तेदार बताते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एसपी राजेश एस ने बताया कि इस बाबत सुरियावां थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications