यूपी:बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर नहर मे पलटी, चार की मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले के जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत मियांगंज के पास आज उस समय बड़ा हादसा घटित हो गया जब बारात से वापस लौट रहे बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर नहर मे पलट गयी। हादसे में 4 की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को नहर से बाहर निकला गया। पुलिस ने सभी मृतकों की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

death
जानकारी के अनुसार रविवार को जौनपुर ज़िले के महराजगंज थाने के लहमन निवासी मो. यूनुस के पुत्र एहसान की बारात सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के करतोरवा गाँव निवासी मो. वसीम पुत्र मो बखत के यहाँ आयी थी। शादी सम्पन्न होने के बाद हँसी खुशी मो. वसीम ने अपनी पुत्री हाजरूल व बारात की विदाई की।

बारात वापस आते समय पीढ़ी से दियरा मार्ग पर बगिया चौराहे से आगे मियांगंज नहर शारदा सहायक खंड 16 के पास बारातियों से भरी कार अनियंत्रित हो नहर की पुलिया से टकरा नहर में गिर गयी। जिससे कार में बैठे चार बारातियों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुचे अन्य बारातियों ने मृतको की शिनाख्त पिंटू यादव (26) पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी चेती रामनगर शंकरगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, शाहरुख खान (24) पुत्र इसराइल निवासी लहमन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर, पलक धारी (38) पुत्र देवतादीन चेती राम नगर शंकरगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के रूप में की है। वही एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+