चलते-चलते कार बनी आग का गोला, सवार दो लोगों ने इस तरह से कूदकर बचाई जान, वीडियो

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार को आग की लपटों ने पूरी तरह से घेर लिया। किसी तरह कार से उतरकर उसमें सवार दो युवकों ने अपनी जान बचाई। दरअसल बूगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना-कुचेसर रोड चौपला पर नहर पुल के पास एक चलती मे कार में आग लगी। कार में आग लगता देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। होंडा सिटी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। लेकिन कार में सवार दो लोग आग की चपेट में आने से बच गए।

car catch fire on road

एसएचओ ने बताया कि अंकुर और नवदीप नाम के दो युवक होंडा सिटी कार में सवार थे। बुधवार सुबह वह किसी काम से कुराना आया थे। शाम के समय प्रदीप और अंकुर कार में सवार होकर वापस मेरठ की ओर लौट रहे थे। अचानक कार के बोनट में धुआं उठा गया। कुछ ही देर में बोनट में आग की लपटों को देखकर प्रदीप और अंकुर बेचैन हो गए और कार से कूद गए। कार धू-धूकर जलने लगी।
car catch fire on road

आनन फानन में दोनों कार से बाहर उतरे और अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में आग की लपटों में पूरी कार घिर गई।पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+