Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म शूटिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई चुड़ैल! देखकर वहां से भाग खड़ी हुई पूरी टीम

सोनभद्र। भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे में कुछ ऐसा दिखा कि फिल्म निर्माता को पैकअप करना पड़ा। बता दें कि शूटिंग के दौरान कैमरे में एक चुड़ैल कैद हो गई, जिस देखकर लोगो को अपनी आंखों पर यकीन नही हुआ। सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ गांव में प्रियतमा फि़ल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भोजपुरी फिल्म दगाबाज की शूटिंग चल रही थी।

चुड़ैल देखकर हैरान हो गए लोगों

चुड़ैल देखकर हैरान हो गए लोगों

रात में शूटिंग के दौरान कैमरामैन के कैमरे में एक ऐसी तस्वीर कैद हुई, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। कैमरे में चुड़ैल की तरह बैठकर फिल्म शूटिंग देख रही महिला कभी इधर-उधर भागती तो कही लटकती हुई कैद हो गई।

कैमरे में कैद हुई चुड़ैल

कैमरे में कैद हुई चुड़ैल

कैमरामैन ने इस बात की जानकारी फिल्म डायरेक्टर को दी। जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे फिल्म कलाकारों तक पहुंची तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन कैमरे में शूट हुई तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान था। फिल्म के डायरेक्टर कुमार विजय और कैमरामैन संदीप ने बताया कि रात में ग्रामीण दृश्य के साथ गाने की शूटिंग चल रही थी तब हमारी फिल्म में निर्धारित रोल के अलावा पीछे से एक ऐसी तस्वीर आ रही थी जो फिल्म में कही से भी नहीं थी और अचानक ही कुछ अजीब अजीब सी हरकतें होने लगी।

कैमरे में देखा इधर-उधर घुम रही थी चुड़ैल

कैमरे में देखा इधर-उधर घुम रही थी चुड़ैल

पहले तो सोचा कि रात का समय है इसलिए कहीं से कोई परछाई आ रही होगी। लेकिन कैमरा से कट करने के बाद भी जिधर कैमरा घुमता उधर ही कैमरे में चुड़ैल दिखाई पड़ती। इस बात पर लोगों को फिर भी विश्वास नहीं हुआ।

आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज

आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज

अगले दिन पुन: उसी स्थान पर देर शाम शूटिंग के लिए पहुंचे तो भी वहां अज़ीबो-गरीब तस्वीर व आवाजें आने लगी। जब आसपास के लोगों से इस बारें में जानकारी ली गई तो कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। घटना के बाद फिल्म की पूरी टीम पैकअप कर शूटिंग के लिए कहीं और चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+