बेड़ियां गले में डाल किया नामांकन, बोले-आरक्षण ने इसी तरह जकड़ रखा है देश, जीते तो करेंगे खत्म

सामने आया नामांकन का अजीबो-गरीब तरीका। झांसी में भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के उम्मीदवार जीतेंद्र भदौरियां जब कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने खुद को बेड़ियों से जकड़ लिया।

झांसी। इस जंग का परिणाम भले ही समय के गर्भ में पल रहा हो लेकिन प्रत्याशी खुद को किसी से कम नहीं आंक रहे। सियासत की इस जंग में अजब-गज़ब मामले भी देखने और सुनने को लगातार मिल रहे हैं।

बेड़ियां गले में डाल किया नामांकन, बोले-आरक्षण ने इसी तरह जकड़ रखा है देश, जीते तो करेंगे खत्म

आरक्षण की खिलाफत करने वाली भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने झांसी सदर सीट पर जीतेंद्र सिंह भदौरिया को टिकट दिया है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ जीतेंद्र भदौरिया कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान जितेंद्र खुद को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़ कर पहुंचे। उनके इस अंदाज़ को देखने वालों की भीड़ लग गई।

जीतेंद्र का कहना है कि हम आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। उनके साथ आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा कि हमारी पार्टी का प्रमुख उद्देश्य आरक्षण को समाप्त करना है। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। पार्टी इसके लिए सदा ही संकल्पित रहेगी। यदि मेरी पार्टी की सत्ता में भागीदारी होती है तो यह मुद्दा ही मेरी मांग रहेगी।

रावत का कहना है कि गरीबी कभी भी जाती विशेष को ही नहीं आती यह तो किसी की भी हो सकती है। मैं सभी को एक समान देखना चाहता हूं। सभी लोगों को बराबरी की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए यही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह इसी मुद्दे को लेकर वोट मांगेंगे। जिसके लिए वो बुंदेलखंड में अजीबो-गरीब तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इससे पहले भी बांदा के एक प्रत्याशी बेड़ियों में जकड़ कर नामांकन करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+