VIDEO: यूपी की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाए योगी के मंत्री, हुए बेहोश

हरदोई। यूपी के हरदोई में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी की भाषण के दौरान तबियत बिगड़ी और गिरते-गिरते बचे। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'मोदी सरकार के तीन साल बेमिसाल' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। भाषण के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने दौड़कर उनको पकड़ा।

यूपी की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाए योगी के मंत्री जी, VIDEO

हरदोई जिले में पधारे कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी की भाषण के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी। मंत्री को लोगों ने पकड़कर सोफे पर बैठाया। मंत्री की तबियत उस वक्त बिगड़ गयी जब वो विशाल पंडाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बोलते-बोलते अचानक उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी और उनका बोलना बंद हो गया। काफी देर वो बोल नहीं पाए तभी उनके पास खड़े सिक्योरिटी मैन ने और समर्थकों ने उनको पकड़ लिया अन्यथा वो गिर पड़ते।

मंत्री जी बन्द गले की सदरी भी पहने थे। मंच पर मौजूद लोगों ने उनको पकड़कर सोफे पर बैठाया और हाथ से पंखा चलाने लगे। हालात बिगड़ने पर वहां खड़ी एंबुलेंस को बुला लिया गया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारी मंच पर पहुंच गए और उस पर चढ़ रहे लोगों को नीचे उतारने लगे। माहौल नियंत्रित करने के लिए मंत्री जी के कार्यक्रम को निरस्त करने की घोषणा कर दी गई।

भाजपा पदाधिकारियो ने हालात सुधरने पर मंत्री जी को कार में बैठाकर डॉक्टर के यहां पहुंचाया। विशाल पंडाल में मौजूद हजारो लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। मंत्री की जाने के बाद मौजूद लोग भी जाने लगे। मंच संचालक भाजपा नेता राजेश सिंह ने इस घटना की जानकारी दी। उनका कहना है कि गर्मी की वजह से मंत्री जी बेहोश हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+