मंत्रिपरिषद की शपथ के बाद आज ही होगी कैबिनेट की पहली बैठक ?, CM आवास पर होगा मंत्रियों का डिनर
लखनऊ, 25 मार्च : उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज दूसरी बार बीजेपी की सरकार ने शपथ ली। बीजेपी की दूसरी सरकार में भी योगी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद इस बार 52 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई है। सूत्रों के अनुसार योगी कैबिनेट की दूसरी बैठक शपथ लेने के बाद सात बजे बुलाई गई है। कैबिनेट की बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री पहुंचेंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद 9 बजे योगी के आवास पर नए मंत्रियों को रात्रि भोज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पहली बार सीएम बने थे तब भी उसी दिन कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें किसानों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया था। इस बार भी योगी सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। योगी की कैबिनेट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद का नाम है।
इसके अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (14) लोगों को शामिल किया गया है। इनमें नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं।
वहीं 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इनमें मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्यमंत्री की शपथ ली है।
यूपी चुनाव में बीजेपी ने किए थे ये वादे
- सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी की जाएगी।
- लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकैडमी स्थापित की जाएगी।
- मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
- प्रदेश के पांच और शहरों वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।
- होली-दिवाली पर दो गैस सिलेंडर मुफ़्त।
- प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य।
- बीजेपी का संकल्प पत्र-यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक।
- मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर।
- 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, प्रदेश के सभी नागरिकों को मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं।
- अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली।
- गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications