योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव पास, बुनकर सब्सिडी योजना को मंजूरी, हैंडलूम स्कीम को भी हरी झंडी

UP Government:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने बुनकर सब्सिडी योजना समेत 13 प्रस्तावों को पास किया।

Yogi Adityanath

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में में यूपी बुनकर सब्सिडी योजना समेत 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में उद्योग, परिवहन, PWD, पर्यटन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी देने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं योगी सरकार के 13 प्रस्तावों में क्या सब है।

  • नगर विकास विभाग की अमृत जल योजना योजना को हरी झंडी दे दी गई इसपर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • 1 अप्रैल से बुनकरों के लिए विद्युत खपत पर छूट के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी। शहरी व ग्रामीण बुनकरों के लिए अलग-अलग से फ्लैट रेट तय किए गए हैं। बुनकरों से बकाया 2006 के शासनादेश के तहत ही लिया जाएगा।
  • गाजियाबाद में सीवरेज योजना को 547 करोड़ रुपए की अमृत योजना के अंतर्गत मिली मंजूरी, 10 वार्डों के 68000 घरों को सीवेज कनेक्शन मिलेगा। यहां 68 MLD का एसटीपी बनेगा।
  • टाउनशिप के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का प्रस्ताव, इसमें 50 फीसदी शासन देगा और 20 वर्ष के लिए बाकी पैसा क्षेत्रीय स्तर पर प्राधीकरण खर्च करेंगे।
  • ऑटोमेटिक पावर लूम उपकरण खरीद में सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही कार्यशाला लगाने के लिए भी सरकार सब्सिडी देगी।
  • सूक्ष्म,लघु, मझोले उद्यमों से जुड़े प्रस्ताव को मिली मंजूरी। बुनकरों के लिए पॉवरलूम और पावर हैंडलूम प्रोजेक्टर को मंजूरी।
  • अमृत योजना- 2 के तहत पाइप वाटर प्रोजेक्ट लगाए जाने का प्रस्ताव पास। सरोजिनी नगर वार्ड और इब्राहिमपुर वार्ड में प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
  • ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर की स्थापना पर प्रस्ताव पास हुआ है। 4 हजार मेगावाट की परियोजना स्थापित की जाएगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में सभी प्रोजेक्ट लगेंगे।
  • इसके अलावा 10 लाख स्मार्ट फोन और 25 लाख टैबलेट खरीदने की भी मंजूरी मिली है। 11 हजार खिलाड़ियों को 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत मिलेगा।
  • कार्यशाला लगाने के लिए भी सरकार सब्सिडी देगी
  • आगरा के कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी को खत्म किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास। गंगा नदी से वाटर सप्लाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+