Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

by-election to Suar: स्वार उपचुनाव में बीजेपी को मिला मौका, आजम खां के दमखम की परीक्षा?

उत्तर प्रदेश में बुधवार को दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। पहली सीट रामपुर जिले की स्वार सीट है जबकि दूसरी मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा है।

आजम खान

Azam Khan: उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के स्वार विधानसभा क्षेत्र में हो रहा उपचुनाव समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के राजनीतिक प्रभाव के लिए लगातार तीसरी चुनौती होगी। सोनभद्र की छानबे और स्वार टांडा सीट के लिए प्रचार सोमवार शाम को थम गया था और आज यानी दस मई को मतदान हो रहा है। इस बीच, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उपचुनाव को एक मौके के तौर लिया है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि इस बार भी रामपुर में कमल खिलेगा।

रामपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जीता था चुनाव

इससे पहले जून 2022 में सपा सांसद आजम खां के इस्तीफे की वजह से हुए रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने मार्च 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया। दिसंबर 2022 में, भाजपा ने रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की थाी। बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम सपा प्रतिद्वंद्वी असीम रजा को 33,000 से अधिक मतों से हराया।

आजम के गढ़ में बीजेपी को मिला है मौका

दरअसल, 15 साल पुराने एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को उसी सीट से दूसरी बार अयोग्य ठहराए जाने के बाद सुआर टांडा विधानसभा सीट खाली हो गई थी। आजम के बेटे अब्दुल्ला ने 2017 और 2022 में पिछले दो चुनाव जीते थे। इस बार सपा ने जमीनी नेता अनुराधा चौहान (42) को मैदान में उतारा है, जो एक वकील भी हैं। बसपा छोड़ने के बाद चौहान निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य थीं। वह 2015 में सपा में शामिल हुई थीं। इससे पहले वह ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं।

आजम परिवार ने किया था चुनाव लड़ने से इंकार

आजम द्वारा अपने परिवार के किसी व्यक्ति को मैदान में उतारने की पेशकश से इनकार करने के बाद आजम खान चौहान को अपना समर्थन देंगे या नही यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि बाद में आजम ने स्वार सीट पर सपा के उम्मीदवार के पक्ष में जनसभाएं की थीं। जिसके बाद से ही स्वार सीट पर हो रहा उपचुनाव और रोचक हो गया है।

बीजेपी की ओर से अपना दल यहां लड़ रही चुनाव

अंसारी पिछड़े पसमांदा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और कुछ महीने पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल (एस) में शामिल हुए थे। इससे पहले वो सपा में थे। बसपा की तरह कांग्रेस ने भी स्वार उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अपना दल (एस) के चुनाव चिन्ह पर इस सीट से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन भाजपा यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि स्वार को जीत लिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+