UP: काला झंडा दिखाए जाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने व्यापारी से की मार-पीट, बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी ने भाजपा की परिवर्तन रैली को काला झंडा दिखाया था।

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली के दौरान उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक व्यापारी की ओर से विरोध स्वरूप काला झंडा दिखा दिया गया।

bhartiya-janata-party-bareilly-uttar-pradesh-rally

व्यापारी के साथ की मार-पीट

व्यापारी के साथ की मार-पीट

मामला उत्तर प्रदेश स्थित बरेली का है जहां आलमगिरीगंज इलाके से भाजपा की परिवर्तन रैली गुजर रही थी। कार्यकर्ता कार, दोपहिया और पैदल बड़े हुजूम की शक्ल में इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान इलाके के व्यापारी अमित खंडेलवाल ने रैली को काला झंडा दिखाया। इस बात से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारी के साथ मार-पीट, धक्का-मुक्की तो की ही साथ में उसकी दुकान का शटर गिराकर उसे दुकान के भीतर ही बंद कर दिया।

ये थी अमित की शिकायत

ये थी अमित की शिकायत

मामला बिगड़ता देख बरेली पुलिस ने कमान संभाली और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। वहां मौजूद अन्य लोगों के मुताबिक अमित इस बात से खफा थे कि उसकी दुकान को भाजप कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन रैली की होर्डिंग और पोस्टरों से ढक दिया था। अमित ने इस संबंध में शिकायत भी की थी लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके विरोध में अमित ने रैली को काला झंडा दिखा दिया।

अमित खुद हैं चुनाव में प्रत्याशी

अमित खुद हैं चुनाव में प्रत्याशी

जानकारी के मुताबिक इलाके में अमित डेयरी के नाम से अमित की दूध और दही की दुकान है। साथ उन्होंने खुद जन शक्ति एकता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान कर रखा है साथ ही शहर के 10 स्थानों पर खुद की होर्डिंग भी लगवाई है। अमित का आरोप है कि भाजपा ने अपनी परिवर्तन रैली के दौरान लगाए गए पोस्टर से उनके 7 पोस्टर ढक दिए हैं।

भाजपा ने कहा- कार्यकर्ता नहीं कर सकते ऐसा

भाजपा ने कहा- कार्यकर्ता नहीं कर सकते ऐसा

अमित ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने काला झंडा दिखाया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता उनकी दुकान में घुसे और सामान फेकने लगे। कहा कि उसे उसकी ही दुकान मे 15 मिनट के लिए बंधक बना दिया। वहीं इस बार में भाजपा महानगर के अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि और भाजपा कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते।

बरेली पहुंचे थे सुरेश प्रभु

बरेली पहुंचे थे सुरेश प्रभु

बताया गया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा में परिवर्तन रैली करने का ऐलान। बरेली में यह बीते तीन दिनों से थी, जिसका समापन रविवार (11 दिसंबर) को हुआ। बता दें कि रविवार को भाजपा की परिवर्तन रैली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु बरेली पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+