यूपी: बस में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर महिला पुलिस के साथ रेप की कोशिश

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का क्या हाल है ये किसी से छिपा नहीं है। यहां बेखौफ घूम रहे दरिंदों में वर्दी का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। यहां आम महिलाओं के अलावा अब महिला पुलिस तक सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला बाराबंकी का है जहां फतेपुर से आ रही एक बस में महिला पुलिस के साथ रेप की कोशिश की गई। महिला के चिल्लाने पर व बस में मौजूद अन्य सवारियों के चलते ड्राइवर व कंडक्टर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। महिला सिपाही की तहरीर पर छेड़छाड़ के आरोपी बस के दो चालकों को पुलिस ने जेल भेजकर बस को सीज कर दिया है।

bus driver and 2 conductor tried to physically harass woman constable in barabanki

दी गई तहरीर के मुताबिक बस में यात्रा के दौरान अश्लील गाना बजाया जा रहा था। लखनऊ से आगे देवा कस्बे में कई सवारियां उतर जाने के बाद बस में दो-चार सवारियां ही बची थीं। इस बीच महिला सिपाही ने अश्लील गाना बजाने से बस चालक व परिचालक को मना किया तो शहर से कुछ दूर पहले बस रोककर दो चालक व एक परिचालक महिला सिपाही के पास पहुंचकर अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। तीनों की नीयत खराब देखकर महिला सिपाही ने शोर मचाया। कुछ मौजूद सवारियों ने भी विरोध किया तो बस चालक ने बस को पलटाकर सबको मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर बस ड्राइवर मोहम्मद शाहिद निवासी ग्राम डड़ियामऊ व परिचालक हरिओम व दूसरे चालक बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एआरएम रोडवेज, बाराबंकी आरएस वर्मा ने कई सवारियों के बस में मौजूद होने की स्थिति में अश्लील हरकत करने की बात से साफ इनकार किया है।

वहीं शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि महिला सिपाही से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में मंगलवार को दो आरोपी शाहिद व बृजेश को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया है। फरार बस परिचालक की तलाश की जा रही है, जबकि बस को सीज कर दिया गया है।

ये भी पढे़ं- चलते-चलते आग के गोले में बदल गई कार, फिल्मी स्टाइल में कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+