चलते-चलते आग के गोले में बदल गई कार, फिल्मी स्टाइल में कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

बरेली। थाना सीबीगंज के जौहरपुर के पास के एक चलती हुई कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवारों को जैसे आग लगने का एहसास हुआ वैसे कार सवार कार को रोककर नीचे उतर गए। कार में आग लगने से रामपुर रोड़ पर अफरा तफरी मच गई जिसके चलते रामपुर रोड करीब 1 घंटे बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया ताकि किसी तरह की जान माल की और हानि नहीं हो सके।

running car turns into burning car in bareilly

जानकारी के मुताबिक घटना दो बजे के आसपास की है। गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश लोक निर्माण निगम के कर्मचारी एक्सयूवी कार से मुरादाबाद से बरेली आ रहे थे जैसी ही कार ने बरेली के बॉर्डर में प्रवेश किया वैसे ही गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही कार सवार नीचे उतर गए तभी किसी ने घटना की जानकारी सीबीगंज पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड आग पर काबू पा सकी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गनीमत रही कि कार सवारों को समय रहते एहसास हो गया और गाड़ी सवार कूदकर सुरक्षित हो गए वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि फायर बिग्रेड थोड़ा और जल्दी आ जाती है तो कार को भी ज्यादा जलने से बचाने के साथ रोड बाधित होने से भी बचाया जा सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+