यूपी के श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल में नैना देवी के पास पलटी, 15 घायल

शिमला। उत्तर प्रदेश से देवी दर्शनों को हिमाचल आये श्रद्धालुओं की एक बस सोमवार को जिला बिलासपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल नैना देवी के पास पलट गई जिससे 15 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है।

Bus of devotees from Uttar Pradesh overturned in Himachal

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर चल रही बस नैना देवी के पास उस समय पलट गई जब चालक यहां तीखे मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा। यह लोग ज्वालादेवी व कांगड़ा के बाद नैना देवी में दर्शनो को जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बस हादसे का शिकार हो गई जिससे अफरातफरी फैल गई। पास-पड़ोस के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 15 लोगों को चोटें लगी हैं।

Bus of devotees from Uttar Pradesh overturned in Himachal

मौके पर मेला अधिकारी अनिल चौहान पुलिस बल सहित पहुंचे और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर वापिसी में सहयोग का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+