यूपी में अपराध, साइकिल से सब्जी खरीदने जा रही युवती को छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाया

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती को जिंदा जला दिया गया। घटना को अंजाम देने ने बाद अज्ञात हत्यारे मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। राहगीरों ने देखा तो युवती आग की लपटों से घिरी थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवती की हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

burn the young woman alive in unnao

घटना उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के सथनी बालाखेड़ा की है। बालाखेड़ा निवासी मोनी पुत्री स्व. संकठा गुरुवार की शाम को साइकिल से सब्जी लेने टेढ़ा बाजार जा रही थी। रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता की और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। राहगीरों ने देखा तो युवती आग की लपटों से घिरी थी। लोगों ने मौके पर कर युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक युवती की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।

वहीं, दूसरी तरफ युवती की मां का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने पुत्री को मारने पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मोनी की साइकिल और तेल की पिपिया पास ही पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर मजमा लग गया। घटना की सूचना पर एएसपी पुष्पांजलि देवी भी मौके पर पहुंच और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+