VIRAL VIDEO: जब दो सांडों की लड़ाई के बीच कूद पड़ा शराबी..
Recommended Video

Bulls Fight: सांडो की लड़ाई छुड़वाना नशे में धुत आदमी को पड़ा महंगा; Watch Viral Video | वनइंडिया हिंदी
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रास्ते में दो सांड आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक शराबी ने बहादुरी का परिचय देते हुए मामले को शांत कराना चाहा और दोनों सांडों की सींगों को पकड़ कर उन्हें अलग करने की कोशिश की। लेकिन दोनों सांड में से एक सांड को ये बात नागवार गुजरी और उसने शराबी को अपनी सींगों से टक्कर मारकर दूर फेंक दिया। मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि एक बार फिर शराबी ने हिम्मत दिखाने की कोशिश की लकिन शराबी को सांड की टक्कर याद आ गई और उसने अपना प्लान चेंज कर दिया और शांति से जाकर जमीन पर बैठ गया। हालांकि इस बीच शराबी का दोस्त उसे ये करने से रोकता रहा लेकिन शराब पीने के बाद शराबी अपनी ही धुन में था। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर जनता ने खूब मजे लिए।












Click it and Unblock the Notifications