VIDEO: सांड चढ़ा दूसरी मंजिल, फिर उतरा कैसे वो देखिए...
दूसरी मंजिल पर जब लोगों ने साड़ को देखा तो एकदम से अफरा-तफरी मच गई। किसी को जब कुछ समझ नहीं आ रहा था तो फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया।
कानपुर। कानपुर देहात में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांड अचानक से वकील के दो मंजिला इमारत में घुस गया। जिसके बाद घर के लोगों में सांड को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद कई घंटों चले रेस्क्यू के बाद फायर विभाग की टीम ने रस्से के सहारे सांड को दो मंजिल से नीचे उतारा।

ये घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की है जहां वकील सुरेंद्र नाथ के दो मंजिला मकान के सबसे ऊपर सीढ़ियों के सहारे एक सांड चढ़ गया। ऊपर का दरवाजा बंद होने के कारण सांड सीढ़ियों में फंस गया। जिससे वकील के परिजनों और इलाके के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को रस्सी के सहारे सीढ़ियों से नीचे उतारा।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications