बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला प्रशांत नट गिरफ्तार

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले शख्स प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने इंस्पेक्टर के पिस्टल से ही उनको गोली मारी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रशांत ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर पहले पत्थरों से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे। हिंसा में मारे गए सुमित और कई लोगों ने इंस्पेक्टर को खेत में दौड़ाया था। इस दौरान इंस्पेक्टर ने फायर कर दिया और गोली सुमित को लग गई। उसके बाद इंस्पेक्टर को पीछे से प्रशांत ने पकड़ा और फिर उन्हीं की पिस्टल छीनकर गोली मार दी थी।

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला प्रशांत नट गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर प्रभाकर चौधरी ने गुरुवार को नट की गिरफ्तारी की पुष्टि की। आपको बता दें कि बीते तीन दिसंबर को हुई इस घटना के सिलसिले में बुलंदशहर पुलिस ने अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है और छह से अधिक लोगों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। इंस्पेक्टर की हत्या करने का पुलिस को चिंगरावठी के प्रशांत नट पर शक था। हिंसा के बाद से प्रशांत और उसका पूरा परिवार गांव से फरार था। आपको बता दें कि चिंगरावठी का प्रशांत नट न्यायालय में सरेंडर के लिए याचिका भी डाल चुका था।

वीडियो बनाने वाले पर रखा 10 हजार का इनाम

हिंसा की मोबाइल से वीडियो बना रहे अज्ञात युवक की पहचान पर रखा 10 हजार का इनाम पुलिस ने रखा है। वीडियो बना रहे युवक का फोटो भी जारी किया गया है। शिनाख्त करने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+