बुलंदशहर: ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, कत्ल कर नाले में फेंका शव
बुलंदशहर। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही इण्टर की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने के बाद कार सवार युवकों ने हत्या कर दी। हत्यारे शव को ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके के नाले में फेंक फरार हो गए। मृतक छात्रा के परिजनों ने शव को देख गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक छात्रा के परिजनो का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव का अन्तिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही मृतका के परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। अब पुलिस 5 संदिग्धों को हिरासत में ले पूछताछ करने का दावा भी कर रही है।

12वीं की छात्रा थी मृतका
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर इलाके में रहने वाले 12वीं की छात्रा अदिशी (परिवर्तित नाम) (17) का मंगलवार की देर शाम अपहरण उस वक्त हो गया था, जब वह ट्यूशन पढ़कर अपनी साईकल से घर लौट रही थी। परिजनों की माने तो छात्रा का पीछा करती हुए अल्टो कार सवार युवकों ने आयुषी को जबरन साइकिल से खींच कार में डाल लिया और अपहरण कर फरार हो गए। मामले की जानकारी 100 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के आधे घंटे तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची। बता दें कि घटना स्थल से कोतवाली देहात महज कुछ दूरी पर ही है, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे की जहमत तक नहीं उठाई। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुच गए। पुलिस ने छात्रा की साइकल, स्कूल बैग व एक चप्पल बरामद कर ली थी, मगर छात्रा का कोई सुराग नही लगा पाई थी।

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पड़ा मिला शव
गुरूवार को अदिशी का शव ग्रेटर नोएडा के दादरी एरिया के बील अकबपुर और भोगपुर गांव के बीच रजवाहे में पड़ा मिला है। दादरी थाने के इंस्पेक्टर रामसैन ने बताया कि शव की शिनाख्त बुलंदशह के चांदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली अदिशी के रुप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर बुलंदशहर पुलिस और मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने जताई गैंगरेप की आशंका
छात्रा के परिजनों की माने तो छात्रा का शव नाले मे उल्टा पड़ा था। शरीर से आधी जींस हिप्स से उतरी थी और जींस की बेल्ट टूटी थी। इससें छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को नकारा नहीं जा सकता। छात्रा के परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है तथा आरोप लगाया है कि बुलन्दशहर पुलिस यदि समय रहते अदिशी की तलाश करती तो शायद वह आज जिंदा होती।

आरोपियों की गिरफ्तारी तक नही करेगे अंतिम संस्कार
मृतक छात्रा के परिजन अब सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का कहना हैं कि घर के बहार से छात्रा का अपहरण हुआ ऐसे में बुलन्दशहर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। छात्रा के परिजन दावा कर रहे हैं जब तक अदिशी के गुनाहगारों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अदिशी का अन्तिम संस्कार नहीं करेंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications