बुलंदशहर: भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 11 गांव के लोगों ने लगाया जाम
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे एनएच 91 पर दो दिन पहले हुए रोडवेज बस और टेम्पों की टक्कर में तीन महिलाओ की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। बता दे कि इस मामले में खुर्जा के 11 गांव के लोगो ने नेशनल हाईवे एनएच 91 पर जाम लगा दिया। लोगो का कहना था कि इस चौराहे पर पूर्व में भी कई बडे हादसे हो चुके हैं, जो दर्दनाक हैं। लोगो को जान-माल की हानि भी हुई है और भविष्य में भी दुर्घटनायें घटित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। गुस्साऐ लोगो को समझाने आई पुलिस पर लोगो ने पथराव भी किया। पथराव होता देख पुलिस ने भी जमकर लोगो पर लाठियां भांजी और जाम खुलवाया।

ड्राइवर की हुई मौत
मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे एनएच 91 का हैं। नेशनल हाईवे पर दो दिन पहले रोडवेज की साहिबाबाद डिपो की बस तेज रफ्तार में बुलंदशहर से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। बता दे कि शिकारपुर की तरफ से आ रहे एक टैम्पों से तेज रफ्तार रोडवेज बस की भिडंत हो गई। बस और टेम्पो की भिडंत होने से 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को टेम्पो के ड्राईवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। डाईवर की मौत की जानकारी मिलने के बाद 11 गांव के लोगो ने नेशनल हाईवे एनएच 91 पर जाम लगा दिया। लोगो का कहना था कि इस चौराहे पर पूर्व में भी कई बडे हादसे हो चुके हैं, जो दर्दनाक हैं। लोगो को जान-माल की हानि भी हुई है और भविष्य में भी दुर्घटनायें घटित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। 11 गांव के लोगो का कहना था कि हाईवे पर या तो फलाई ओवर बनाया जाये या फिर गोल चक्कर जिससे लोगो की जान और माल को बचाया जा सके।

पुलिस पर किया पथराव
शुक्रवार को नेशनल हाईवे एनएच 91 पर लोगो ने जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस और प्रशान मौके पर पहुंच गया। खुर्जा के एसडीएम ने गुस्साएं लोगो को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग समझने को तैयार नही थे। लोगो ने पुलिस-प्रशासन की लापरवाही बताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगो ने यूपी सरकरार के खिलाफ भी नारेबाजी की। बता दें कि गुस्साऐ लोगो को समझाने आई पुलिस पर लोगो ने पथराव शुरु कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी लोगो पर जमकर लाठियां भांजी। वहीं दूसरी तरफ खुर्जा के एसडीएम की माने तो हाईवे के बीच में चौरहा होना दुर्घटना को नौता दे रहा हैं। इस वजह से मैने बुलंदशहर जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमे इस चौराहे को यहां से हटाकर बुलंदशहर से 200 मीटर दूर करने के लिए कहा गया हैं।

ग्रामीणों पर कार्रवाई करेगी पुलिस
एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि खुर्जा सर्किल के सीओ और एसडीएन ने नेशनल हाईवे का जाम खुलावाकर आवागमन सुचारु करवा दिया हैं। बताया कि नेशनल हाईवे पर जाम लगाना असंवैधानिक होता हैं। अब नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वाले लोगो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके कार्यवाही की जायेगी। लाठी चार्ज पर एसपी देहात ने कहा कि नेशनल हाईवे से जाम खुलवाने के लिए लोगो को डरा-धमाकर हटवाया गया है, फिल्हाल हाईवे सुचारु रुप से चल रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications