Budget 2025: DDU University के अर्थशास्त्री ने बताया 'कैसा हो बजट', दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
Budget 2025 Expectations DDU University Economic Professor Gorakhpur: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार से आने वाले बजट पर विस्तार से चर्चा की। इस बार बजट कैसा हो इस पर उन्होंने अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि जो बजट हमारे सामने पेश होगा उसमें मूलरूप से जो योजनाएं पिछले साल शुरू हुई थीं सामान्यतः उन्हीं प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। क्योंकि पिछले बजट में भी देखा गया था कि जो मूलभूत सुविधाएं है उनके लिए बजट में प्रावधान थे। मुझे नहीं लगता कोई बहुत नई बात इसमें देखने को मिलेगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ,कृषि के लिए इस बजट में प्रावधान प्रमुखता से होंगे। एक विशेष बात यह है कि अपेक्षाएं देखा जाय तो सर्विस क्लास की सबसे ज्यादा होती हैं। लोग आयकर में राहत भी चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के जो दर हैं उनमें कमी होनी चाहिए। जीएसटी का भार ज्यादा पड़ता है। इसके साथ ही हर वर्ग के लोगों को टैक्स देना पड़ता है। इसमें भी सरकार को कुछ राहत देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications