TV डिबेट में शामिल नहीं होंगे BSP प्रवक्ता, चुनाव में हार के बाद मायावती ने लगाया मीडिया पर ये आरोप
TV डिबेट में शामिल नहीं होंगे BSP प्रवक्ता, चुनाव में हार के बाद मायावती ने लगाया मीडिया पर ये आरोप
लखनऊ, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बीएसपी महज एक सीट पर सिमट कर रह गई है। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किए है। साथ ही, पार्टी प्रवक्ता को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने के लिए कहा है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आक़ाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है।'
इतना ही नहीं, मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसलिए पार्टी के सभी प्रवक्ता श्री सुधीन्द्र भदौरिया, श्री धर्मवीर चौधरी, डा. एम एच खान, श्री फैजान खान व श्रीमती सीमा कुशवाहा अब टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।'
इससे पहले मायावती ने कहा कि, 'कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है।' इस दौरान उन्होंने बीएसपी की हार का ठीकर मुस्लिमों के सिर पर फीड़ दिया।
मायावती ने कहा, 'मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ। मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है।' इस दौरान मायावती ने कहा कि अगर दलित और मुस्लिम एक होकर बीएसपी के पक्ष में वोट करते तो पश्चिम बंगाल की तरह चौंकाने वाले परिणाम आ सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications