यूपी चुनाव: BSP ने जारी की 53 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, अखिलेश के सामने कुलदीप को दिया टिकट

लखनऊ, 27 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। गुरुवार को बीएसपी ने 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने करहल विधानसभा सीट से कुलदीप नारायण को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट से पहले मायावती ने एक और लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 उम्मीदवारों का नाम था।

Bahujan Samaj Party

इससे पहले गुरुवार सुबह बसपा प्रमुख मायावती ने अपने 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। एक ही दिन जारी दूसरी लिस्ट में बसपा ने हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जानिए इन जिलों की विधानसभा सीट से पार्टी ने किस उम्मीदार को चुनावी रण में उतारा गया है। देखिए पूरी लिस्ट...

इससे पहले गुरुवार सुबह बहुजन समाज पार्टी ने दूसरे चरण के लिए पहले ही घोषित उम्मीदवारों की सूची में बदलाव करते हुए 6 नए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर की 6 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों में बदलाव किया।

Recommended Video

    UP Elections 2022: BSP ने घोषित किए 6 और उम्मीदवारों के नाम, कुछ प्रत्याशी बदले | वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरे चरण के लिए पार्टी ने 51 नामों का ऐलान किया है। जिसमें सबसे 23 मुस्लिम, 10 दलित, ओबीसी के 13 और 5 सवर्ण प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा हैं।

    आपको बता दें कि खुद बसपा सुप्रीमो मायावती इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि चुनावी राज्यों में प्रचार की कमान संभालेंगी। यूपी की 403 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे, जिसका पहला चरण 10 फरवरी को होगा, जबकि अंतिम चरण 07 मार्च को संपन्न होगा। 10 मार्च को चुनावी के परिणाम घोषित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+