मैं भी अगर जूता निकालकर...रमेश बिधूड़ी के लिए बसपा सांसद दानिश अली ने ये क्या बोल दिया?
BSP MP Danish Ali: बहुजन समाज पार्टी के सांसद दनिश अली (Danish Ali) और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के इतने दिनों बाद बसपा सांसद दानिश अली ने अब एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके बाद एक बार फिर वो सुर्खियों में आ चुके हैं।

अगर मैं जूता निकालकर मार देता तो...
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बसपा सांसद कंवर दानिश अली ने भाजपा सांसद बिधूड़ी की संसद में उन पर की गई टिप्पणी पर कहा "अगर मैं भी जूता निकाल कर मार तो बात बराबर हो जाती। आज देश-दुनिया के सामने भाजपा के लोग अपना मुंह नहीं उठा सकते।'
भाजपा वाले अब कहीं मुंह नहीं उठा सकते
बसपा सांसद दानिश अली रविवार को हसनपुर से दाउदपुर मार्ग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये विवादित बयान दिया। दानिश अली ने कहा "अगर मैं भी जूता निकाल कर मार देता तो उसी दिन बात बराबर हो जाती। तो लोग कहते साहब ठीक किया। उसने ऐसा किया तो तुमने भी कर दिया। तब बात आई गई हो गई होती लेकिन आज पूरे देश के सामने भाजपा के लोग बिधूड़ी के बयान की वजह से अपना मुंह तक नहीं उठा सकते। भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।"
मैंने कई एमएलए और एमपी को बोलना सिखा दिया
बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि "मैं उन लोगों में से नहीं हैं कि एमपी और एमएल बन गए और टीए, डीए लेकर निकल लिए। दानिश ने दावा किया मैंने कई लोगों को बोलना सिखा दिया, जो कभी विधानसभा, लोकसभा में हाजिर तक नहीं होते थे। पिछले 4-5 सालों में मेरी बदौलत ये नौबत आ गई है कि जनप्रतिनिधियेां को लोकसभा और विधानसभा में बोलना पड़ता है। "
सदन में सुबह से लेकर शाम तक बैठता हूं
दानिश ने कहा "हम अच्छा काम करने के लिए आए हैं और हम लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी को समझता हूं इसलिए सदन में सुबह से लेकर शाम तक बैठता हूं। मैं ये सोचता हूं कि पता नहीं कब कौन नफरत करने वाली मेरे लिए क्या कह दे या मेरे काम को लेकर कुछ कह दे। मैं उनका जवाब देने के लिए वहां मौजूद रहता हैं वरना मैं भी साइन करके अपना भाषण करके सो रहा होता।"
दानिश ने दी ये चुनौती
दानिश अली ने कहा लोग मुझ पर टोका-टोकी करने का आरोप लगाते हैं, कहते हैं कि मैं पीएम के लिए 'अपशब्द' बोला हूं। इसके लिए मैं चैलेंज करता हूं कि प्रमाण लाओ, ऐसी गलत सोच उसकी हो सकती है मेरी नहीं।
क्यों शुरू हुआ बसपा सांसद और भाजपा सांसद के बीच ये विवाद
दरअसल, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा के सत्र के दौरान बसपा सांसद दानिश अली पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। बिधुड़ी ने दानिश को जिहादी, आतंकवादी समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द बोले थे। जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ। बसपा सांसद दानिश अली ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने रमेश को सजा देने की मांग की। साथ ही अपने लिए सुरक्षा की मांगी।
पीएम मोदी को दानिश ने लिखा है
संसद के विशेष सत्र के दौरान हुई घटना एक व्यक्ति के ऊपर हमला नहीं है, बल्कि ये लोकतंत्र के सार पर हमला है। जैसा की आपको पता है कि 21 सितंबर 2023 के बाद से स्थिति बहुत खराब बन गई है। जिसने हमारे सम्मानित सदन की संसदीयी मार्यादा और लोकतांत्रिक कामकाज पर असर पड़ा । दानिश ने लिखा 'दुनिया देख रही है आप दस बार भी खामोश हैं.... आपसे अनुरोध है कि संसद में मर्यादा को बनाए रखें और उसकी रक्षा करें, अपनी चुप्पी तोड़ें क्योंकि दुनिया भारत को करीब से देख रही है।"












Click it and Unblock the Notifications