बसपा महासचिव नसीमुद्दीन ने दिया पीएम मोदी के बारे में कैसा बयान?

बसपा नेता ने ताली बजाने का इशारा करते हुए कहा कि पीएम बोलते समय ताली बजाते हैं। फिर नसीमुद्दीन ने जोर देकर जनता से पूछा कि ऐसे ताली कौन बजाता है?

बरेली। उत्तर प्रदेश में चुनावी समर में नेता बयान बहादुर बन रहे हैं। विरोधी नेताओं के बारे में बोलते समय नेता हदें पार कर जा रहे हैं। ताजा मामला फरीदपुर का है जहां एक रैली में बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन ने दिया पीएम मोदी के बारे में कैसा बयान?

बसपा ने रुहेलखंड में अल्पसंख्यों को अपना वोटर बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीते शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने रुहेलखंड के अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए बरेली के तुलसी स्थल मैदान पर एक जनसभा की थी जिसमें दलित और अल्पसंख्यकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था । इस क्रम में अल्पसंख्यकों को लुभाने नसीमुद्दीन रुहेलखंड में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं, वहीं अप्लसंख्यकों को यह समझाने की कोशिश कर रहे है कि उनका कल्याण केवल बसपा के साथ है।

बरेली के तहसील फरीदपुर के गांव में भगवंतापुर में नसीमुद्दीन ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी अपने भाषण में धमकाते हैं और छाती पीटते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ताली बजाते हैं और ऐसा कहते हुए नसीमुद्दीन ने अभद्र इशारे किए। उन्होंने जनता से पूछा कि ताली कौन बजाता है। आप भी वीडियो में नसीमुद्दीन को सुनिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+