बसपा से निकाले गए इंद्रजीत सरोज, कहा- मायावती ने मुझसे 15 लाख मांगे थे
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज पार्टी से निकाल दिया गया है। उन्हे पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बाहर का रास्ता दिखाया है।
इलाहाबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज पार्टी से निकाल दिया गया है। उन्हे पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बाहर का रास्ता दिखाया है। सही मायने में यह बसपा के लिये बहुत बड़ा झटका है। खासकर इलाहाबाद बेल्ट व पूर्वी उत्तर प्रदेश में। इन्द्रजीत सरोज बसपा की पहली पंक्ति के सबसे कद्दावर नेता रहे हैं।

बसपा से निष्कासित इन्द्रजीत सरोज ने आज इलाहाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मायावती पर जमकर हमला बोला। है। इन्द्रजीत ने कहा कि मायावती को दौलत की भूखी हैं। उनके मानसिक संतुलन तक खराब हो गया है। वह अपना इलाज कराये। इन्द्रजीत सरोज ने बसपा से निकाले जाने के बाद आरोप लगाया कि मायावती ने उनसे 15 लाख रुपये मांगे। जिसका विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निकाला गया। इन्द्रजीत सरोज ने पैसों को लेकर मायावती पर खूब आरोप लगाया है।
मायावती के इस फैसले का आगमी फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में देखने को मिल सकता है क्योंकि इन्द्रजीत इस क्षेत्र के कद्दावार नेता है। जमीनी स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में मायावती अगर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में अगर कोई पार्टी इस पूरे घटनाक्रम से खुश है तो वो भाजपा है क्योंकि भाजपा हर हार में मायावती को फूलपुर से लोकसभा में पहुंचते हुए नहीं देखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications