Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मिमिक्री का वीडियो वायरल करना गलत', सांसदों के निलंबन पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी, कहा-इतिहास की सबसे दुखद घटना

सांसदों के निलंबन के बाद सदन के बाहर कल्याण बनर्जी द्वारा राज्य सभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला अभी सुर्खियों में है। इस मुद्दे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष माफी मांगने को कह रहा है जबकि बनर्जी ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।

अब इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का बयान सामने आया है। सांसदों के सस्पेंशन और मिमिक्री के मामले में अब तक बसपा ने चुप्पी साध रखी थी। यूपी की पूर्व सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए सांसदों के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है साथ ही उन्होंने मिमिक्री के वीडियो को वायरल करने को भी गलत करार दिया है।

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,"संसद के दोनों सदनों से लगभग 150 सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास के लिए दुखद और लोगों के विश्वास को आघात पहुंचाने वाला है। इसी दौरान निलंबित सांसदों द्वारा राज्यसभा के सभापति का संसद परिसर में मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल होना भी अनुचित और अशोभनीय है।"

उन्होंने आगे कहा,"बिना विपक्ष के बिल पारित होना भी गलत परंपरा है और संसदीय परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।"

मायावती ने मीडिया से बात करते हुए संसद की सुरक्षा में चूक का मामला भी उठाया। संसद की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में सेंधमारी करना भी गहन चिंता का विषय है।

मायावती ने कहा,''संसद में हाल ही में हुई सुरक्षा चूक अच्छी बात नहीं है। यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। ऐसे में हमें मिलकर संसद की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एक-दूसरे पर दबाव डालने से काम नहीं चलेगा। आरोपियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई बहुत जरूरी है।"

आपको बता दें, बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए बनाई गई इंडी अलायन्स में बसपा शामिल नहीं है। इस गठबंधन को मायावती ने समर्थन नहीं दिया है। सांसदों के निलंबन के बाद से विपक्ष एकजुट हो कर केंद्र पर निशाना साध रही है लेकिन इस दौरान बसपा ने चुप्पी साध रखी थी। आखिरकार मायावती ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

यह देखें: संसद सुरक्षा चूक मामले में कर्नाटक के पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, घुसपैठिए के संपर्क में था टेक एक्सपर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+