अखिलेश से गठबंधन पर आज लखनऊ में मायावती की बैठक, कहा- अब भाजपा को वापस नहीं आने देंगे

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती आज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। इस बैठक में 2019 में होने वाले चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन की भूमिका को लेकर चर्चा होगी। इससे पहले मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शासन के 4.5 साल में भाजपा ने दलितों के लिए नाटक किया। मोदी जी ने बीआर अम्बेडकर के बारे में मन की बात में बात की थी लेकिन उनकी मानसिकता बाबा साहेब के लिए बिल्कुल विपरीत थी। यही कारण है कि बीजेपी, आरएसएस को पिछले दशकों में सत्ता से बाहर रखा गया था।

bsp

मायावती ने भाजपा पर निशाना सधते हुए कहा कि, BJP दलित और गरीब विरोधी है। वे अम्बेडकर के नाम का ज़िक्र करते हैं लेकिन उन वर्गों से जुड़े लोगों पर हमला करते हैं। ये इस बात से साफ है कि भीमराव अम्बेडकर को लाया गया तो भाजपा ने 1 अतिरिक्त सीट पेश की। BSP-SP स्वार्थी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक साथ नहीं आए है,वे BJP के कुशासन के खिलाफ खड़े होने के लिए एकजुट हुए हैं।

मायवती ने कहा कि BJP के लोग SP-BSP को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। गठबंधन का दिल से स्वागत हो रहा है,हम BJP को सत्ता में वापस नहीं आने देंगे। इस गठबंधन को लेकर मायावती के आवास पर बैठक चल रही है। मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 31 फीसदी वोट मिले थे। मायावती ने कहा देश की जनता परेशानी में है। बिना तैयारी के जीएसटी और नोटबंदी से युवा बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'लो प्रोफ़ाइल' नेता को मायावती ने क्यों बनाया था उम्मीदवार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+