'सपा-भाजपा में अंदरुनी मिलीभगत, इसलिए मुस्लिम समाज में बेचैनी', मायावती ने कुछ यूं घेरा अखिलेश को
'सपा-भाजपा में अंदरुनी मिलीभगत, इसलिए मुस्लिम समाज में बेचैनी', मायावती ने कुछ यूं घेरा अखिलेश को
लखनऊ, 11 सितंबर: बहुजन समाज पार्टी पहली बार अपने सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में बीएसपी के निशान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी आ गई हैं। इसी कड़ी में बीएसपी चीफ मायावती ने शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सपा और भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। मायावती ने कहा, 'सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है।'

यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही सपा: मायावती
बीएसपी चीफ मायावती ने शनिवार 10 सितंबर को लगातार तीन ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा,
सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?
सपा-भाजपा में अंदरूनी मिलीभगत: मायावती
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने सपा-भाजपा में अंदरुनी मिलीभगत का आरोप लगाया। मायावती ने लिखा,
सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहाँ वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी।
अखिलेश को लिया आड़े हाथों
मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,
सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत है।












Click it and Unblock the Notifications