मायावती ने कहा- सपा-बीजेपी में है मिलीभगत, प्रदेश में गुंडों का राज

मायावती ने कहा सपा अपने गलत कर्मों और बीजेपी से अंदरूनी मिलीभगत की वजह से अलग-थलग पड़ गई है। सपा से गठबंधन करना सीधे तौर पर बीजेपी मदद करना होगा। दूसरी पार्टियां भी सजग रहें।

लखनऊ। बीएसपी प्रमुख मायावती ने शनिवार को प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वार्थ की वजह से सपा बंट गई है और उनका जनाधार भी बंट गया है। सपा के हर छोटे-बड़े प्रोग्राम में साफ दिख रहा है कि पार्टी में क्या चल रहा है।

mayawati

उन्होंने कहा कि सपा अपने गलत कर्मों और बीजेपी से अंदरूनी मिलीभगत की वजह से अलग-थलग पड़ गई है। सपा से गठबंधन करना सीधे तौर पर बीजेपी मदद करना होगा। दूसरी पार्टियां भी सजग रहें।

'सपा ने वोट पाने लायक कोई काम नहीं किया'
बीएसपी प्रमुख ने कहा, 'यात्रा करने से यूपी नहीं बदलेगा। सपा ने ऐसे दलों के साथ गठबंधन करने जा रही है जिनका प्रभाव बिल्कुल नहीं है। सपा और बीजेपी की सरकार बनाने का मतलब जनता विरोधी और किसान विरोधी सरकार बनाना है। सपा ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसके लिए उसे दोबारा वोट दिया जा सके।'

'प्रदेश में गुंडो का राज है'
मायावती ने कहा कि सपा क्या इसलिए वोट मांगेगे कि उसके कार्यकाल में जातिवाद को बढ़ावा दिया गया है और दंगे हुए हैं। प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार और जंगलराज फैला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों का राज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+