Viral Video: बसपा प्रत्याशी बोले, MLA की खाल खिंचवा लेंगे
रायबरेली में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बसपा प्रत्याशी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मायावती का राज आने पर वे सिटिंग एमएलए की खाल खिंचवा लेंगे।
रायबरेली। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है। मतदान के ठीक एक दिन पहले रायबरेली में एक बसपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में बसपा प्रत्याशी ने सरकार बनने पर एक सिटिंग एमएलए की खाल खिंचवाने की बात कही है। गौरतलब है कि रायबरेली सदर में बीते 25 सालों से बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह सत्ता में रहे हैं लेकिन इस बार उनकी सेहत अच्छी न होने के चलते उन्होंने अपनी बेटी अदिती को चुनाव मैदान में उतार है। अदिती सिंह कांग्रस से रायबरेली सदर से प्रत्याशी हैं।

देखिए Video...
वहीं बसपा ने रायबरेली सदर से शहबाज खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी शहबाज खान भरे मंच से बसपा की सरकार बनने के बाद सिटिंग एमएलए की खाल खिंचवाने की बात कह रहे हैं। बहरहाल अभी तक इस वीडियो के आधारा पर जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि जो पार्टी हमेशा गुंडाराज खत्म करने की बात कहती हो उसी पार्टी का प्रत्याशी सरकार बनने के बाद गुंडई करने की बात कह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications