शिवानी को उसी के घर में किसने मारा, जीने पर पिता को मिली खून से लथपथ लाश
आगरा। यूपी में आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सेवला सराय में बीएससी की छात्रा शिवानी वर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका शव उसी के घर में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात किसी ने शिवानी को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

शिवानी की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री
शिवानी के पिता रविंद्र नाथ वर्मा का कहना है कि वो सुबह उठे तो उन्हें शिवानी की खून से लथपथ लाश घर की तीसरी मंजिल के जीने पर पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दीष इलाके में छात्रा की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

रात में आखिर किसने की हत्या?
एसपी सिटी कुंवर अनुमप सिंह का कहना है कि वारदात से जुड़े हर पहलू की तफ्तीश की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
लोग समझ नहीं पा रहे हैं वह कौन है जिसने शिवानी को उसी के घर में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। बरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । देखना होगा कि पुलिस जांच में शिवानी की मौत का क्या सच सबके सामने ला पाती है?












Click it and Unblock the Notifications