RTI के नाम पर शिक्षा विभाग के बाबू ने ली 2000 की रिश्वत, VIDEO वायरल
मथुरा। मथुरा में जन सूचना देने के बदले रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। यह रिश्वत एक स्कूल के बारे में सूचना देने के एवज में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू ने ली। पीड़ित ने रिश्वत देने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये है मामला
सोशल मीडिया पर इन दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र के गांव नरी का रहने वाले बच्चों ने जन सूचना अधिकार के तहत गांव नरी के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल के बारे में बेसिक शिक्षा विभाग से इसके मान्यता होने न होने के बारे जानकारी मांगी थी। इस जानकारी को उपलब्ध कराने के एवज में विभाग के बाबू शिव शंकर शर्मा ने पीड़ित से 5000 रुपये रिश्वत माँगी। जिस पर पीड़ित ने बेसिक शिक्षा विभाग के इस कारनामे को सार्वजनिक करने की ठानी और उसने बाबू को 2 हजार रुपये देते हुए वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।
नरी गांव के रहने वाले पीड़ित बच्चू ने बताया मैंने अपने बच्चों की जानकारी लेने के लिए आरटीआई डाली थी। मनोज के स्कूल में मेरे बच्चे पढ़ते हैं, मनोज ने मुझे और मेरी घरवाली को पीटा और हमसे पहले रिपोर्ट करने के लिए थाने पहुंच गया और 151 में हमारी रिपोर्ट दर्ज करा कर हमें बंद करा दिया। हमने इस स्कूल के बारे में जानकारी लेने के लिए आरटीआई डाली थी कि यह स्कूल फर्जी है या सही है? हमने आरटीआई इसलिए डाली थी कि हमने इससे TC मांगी थी। कभी कहीं बुला रहे हैं, कभी कहीं बुला रहे हैं। बीएसए कार्यालय में शिव शंकर शर्मा जो कि बाबू है उन्होंने कहा कि अगर मुझे पैसे दोगे तो मैं आरटीआई की जानकारी तुम्हें दे दूंगा पैसे ले लिए लेकिन आरटीआई कि जो प्रति है मुझे नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications