Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: 10 साल पहले जिस लड़की को तेजाब से नहलाया, उसके भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर लिया बदला

गोरखपुर में 2 सगे भाइयों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और लाश को करीब 200 मीटर घसीटकर नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि 10 पहले मृतक ने आरोपी भाइयों की बहन पर तेजाब फेंक दिया था, जिसका बदला पीड़ित युवती के दोनों भाइयों ने अब लिया है।

बता दें कि पूरी घटना गोरखपुर के गीडा इलाके के पिपरी की है। 35 वर्षीय मृतक युवक का नाम उमेश चौहान, जो इसी का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात अचानक उमेश घर से गायब हो गया। परिजनों ने कई जगह उमेश को ढूँढा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

brothers killed the person who poured acid on their sister 10 years ago in gorakhpur

सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन करने गई तो पता चला कि गांव के पास नई कॉलोनी के नजदीक काफी खून फैला हुआ है। यह देख परिजनों और पुलिस को हत्या की आंशका हुई। गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो 10 साल पुरानी रंजिश की बात सामने आई। शक के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी भाई उपेंद्र को उठाया। उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल लिया।

brothers killed the person who poured acid on their sister 10 years ago in gorakhpur

बहन पर फेंका था तेजाब, हो गई थी मौत
आरोपी उपेंद्र ने बताया कि उमेश मेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था। वह बहन से शादी करना चाहता था। मगर बहन और घरवाले राजी नहीं थे। इससे नाराज होकर उमेश ने बहन पर तेजाब फेंक दिया। बहन को बचाने के लिए मैं दौड़ा तो उसने मुझ पर भी तेजाब फेंक दिया। तेजाब से बहन बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।"

खाई थी हत्या की कसम
उमेश ने बताया कि उसका चेहरा भी इलाज के बाद खराब हो गया था। उसने कहा कि इसके बाद से ही उसने उमेश की हत्या की कसम खा ली थी। मगर, घटना के बाद उमेश जेल चला गया था। 3 साल पहले वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसी के बाद से उपेंद्र मौके की तलाश में था। मगर कई बार उसकी कोशिश नाकाम हो चुकी थी।

brothers killed the person who poured acid on their sister 10 years ago in gorakhpur

दिवाली पर मिला मौका
इसी बीच दिवाली के दिन उपेंद्र को मौका मिला और उसने अपने भाई के साथ मिलकर उमेश को मार डाला। उपेंद्र ने बताया कि उन्होंने उमेश की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की। इसके बाद उसके शव को राप्ती नदी में फेंक दिया। बताते चलें कि SDRF की टीम राप्ति नदी में उमेश के शव की तलाश कर रही है। मगर अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+