मुंबई से नांदेड़ समेत अन्य कई शहरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू, सिख श्रद्धालुओं, यात्रियों को बड़ी राहत
Mumbai Nanded Express Train: इंडियन रेलवे देश भर के अलग-अलग राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओड़िशा के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर कर दी है। इन नई ट्रेनों से ना केवल आम यात्रियों को सुविाधा होगी बल्कि इन राज्यों में स्थित प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर आसान हो जाएगा।
लंबे समय से इन ट्रेनों की मांग कों पूरा करते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे का फोकस केवल महानगरों को जोड़ना जोड़ने पर नहीं है, बल्कि छोटे और मध्यम स्तर के शहरों को बड़े औद्योगिक और धार्मिक केंद्रों से सीधे जोड़ना भी है।

कौन हैं ये नई ट्रेनें?
रेल मंत्री जिन तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें कई ट्रेन शामिल है। अश्विनी वैष्णव ने नांदेड़-मुंबई, टनकपुर-नांदेड़, पुरी-कोरापुट और ब्रह्मपुर-सूरत अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जबकि टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर तक किया जाएगा। मंत्री ने बताया खटीमा और बनबसा में स्टॉपेज पर विचार किया जा रहा है। इसके सज्ञथ मंत्री ने जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए 300+ और ओणम के लिए 100 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई।
Nanded-Mumbai Express: सिख श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिली सौगात
महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर नांदेड़ से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच शुरू की गई नई एक्सप्रेस ट्रेन क्षेत्र के विकास में काफी मददगार साबित होगी। नांदेड़ में सचखंड श्री हजूर साहिब स्थित है जो सिख धर्म के पांच पवित्र तख्तों में से एक है, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। मुंबई जैसे बड़े महानगर से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के बाद, बुजुर्ग और परिवार के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
नांदेड़ और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से मराठवाड़ा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। इस रूट पर चलने वाली नई ट्रेन से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव भी मिलेगा। लंबे समय से इस रूट पर फास्ट ट्रेन की मांग की जा रही थी।
टनकपुर-आगरा स्पेशल ट्रेन अब हर दिन चलेगी
रेल मंत्री ने घोषणा की कि टनकपुर-आगरा स्पेशल ट्रेन अब हर दिन चलेगी। साथ ही, टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार शाहजहांपुर तक किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
टनकपुर जहां मां पूर्णागिरि के पावन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, वहीं देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम के कारण देशभर के शिव भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है। इन दोनों ही अत्यंत प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा।
ओड़िशा को मिली नई ट्रेन
रेल मंत्रालय ने कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केवल कुछ रूट्स तक ही अपने प्रयासों को सीमित नहीं रखा है। ओड़िशा राज्य में भी रेल नेटवर्क को मजबूत करने और नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने पुरा-कारोपुट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
अमृत भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया
इसके अलावा मंत्री ने हर दिन चलने वाली ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया, जिससे पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा मंत्री ने ये भी बताया कि ओडिशा में 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications