35 की उम्र में Kriti Sanon ने खोला बड़ा राज, बोलीं- 'सालों पहले एग्स फ्रीज करा लिए', शादी पर दिया ऐसा बयान

Kriti Sanon Freeze Eggs: बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में शुमार कृति सेनन इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले ही अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे ताकि भविष्य में परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाने को लेकर किसी तरह का मानिसक दबाव महसूस न करना पड़े।

कृति ने कहा- शादी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं
कृति सेनन का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी दूरदर्शिता की जमकर चर्चा कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने साफ शब्दों में कहा कि वह शादी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। उनके मुताबिक जीवन के बड़े फैसले केवल समाज या उम्र के दबाव में आकर नहीं लेने चाहिए।

Kriti Sanon Freeze Eggs

'तय उम्र में शादी और बच्चे पैदा करना जरूरी नहीं'

कृति सेनन का मानना है कि शादी और मातृत्व जैसे फैसले तभी लेने चाहिए, जब व्यक्ति मानसिक और भावनात्मक रूप से उसके लिए पूरी तरह तैयार हो। उन्होंने कहा कि किसी तय उम्र तक शादी कर लेना या बच्चे पैदा करना जरूरी नहीं है बल्कि जरूरी ये है कि इंसान उस जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार महसूस करे।

30 की उम्र में कृति ने लिया था बड़ा फैसला

कृति सेनन ने बातचीत में बताया कि उन्होंने 30 साल की उम्र में ही एग्स फ्रीजिंग का फैसला कर लिया था। उस समय उन्होंने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया था ताकि बाद में किसी तरह का तनाव न रहे। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक बताया। कृति के अनुसार इस फैसले ने उन्हें मानसिक रूप से काफी राहत दी और उन्हें अपने करियर और निजी जीवन को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाने की आजादी मिली।

फिल्म 'मिमी' के दौरान मिला सही मौका

कृति सेनन ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने एग्स फ्रीजिंग की प्रक्रिया उस समय कराई थी, जब वह फिल्म 'मिमी' के लिए शारीरिक बदलावों से गुजर रही थीं। फिल्म के किरदार के लिए उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा था और शरीर में कई तरह के बदलाव आ रहे थे। एक्ट्रेस के मुताबिक उस दौरान होने वाली सूजन और अन्य शारीरिक बदलाव फिल्म की जरूरतों के कारण स्वाभाविक लग रहे थे। यही वजह थी कि उन्हें लगा कि ये प्रक्रिया पूरी करने के लिए वही सबसे उपयुक्त समय है।

महिलाओं के लिए बताया 'सेफ्टी नेट'

कृति सेनन ने एग्स फ्रीजिंग को महिलाओं के लिए एक तरह का 'सेफ्टी नेट' बताया। उनका कहना है कि ये फैसला महिलाओं को भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वास देता है और उन्हें अपनी जिंदगी की टाइमलाइन खुद तय करने की आजादी मिलती है। उन्होंने कहा कि हर महिला की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए किसी को भी सामाजिक दबाव में आकर निर्णय नहीं लेना चाहिए। उनके अनुसार महिलाओं को अपने सपनों, करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने का पूरा अधिकार है।

कबीर बहिया संग रिश्ते की चर्चाएं तेज

कृति सेनन की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोरती रहती है। पिछले काफी समय से उनका नाम लंदन आधारित बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। चाहे विदेश में वेकेशन हो, स्पोर्ट्स इवेंट्स या फैमिली फंक्शन, दोनों की मौजूदगी ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और मजबूत किया है। हालांकि अब तक कृति और कबीर ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

करियर और बिजनेस पर है पूरा फोकस

-फिलहाल कृति सेनन अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ बिजनेस वेंचर्स पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल के सालों में उन्होंने फिल्मों के अलावा कई नए क्षेत्रों में भी कदम रखा है। यही वजह है कि एक्ट्रेस फिलहाल अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देती नजर आ रही हैं। करीबी सूत्रों की मानें तो निकट भविष्य में उनकी शादी की कोई योजना नहीं है और वह फिलहाल अपने करियर के सबसे व्यस्त दौर का मजा ले रही हैं।

-कृति सेनन का ये खुलासा सिर्फ उनकी निजी जिंदगी तक सीमित नहीं है बल्कि आधुनिक महिलाओं के लिए एक अहम मैसेज भी देता है। एग्स फ्रीजिंग को लेकर उनकी खुली सोच और शादी के बारे में उनकी स्पष्ट राय ये दर्शाती है कि आज की महिलाएं अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसले अपनी शर्तों पर लेना चाहती हैं। यही कारण है कि कृति का ये बयान सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+