यूपी: उमस भरी गर्मी से राहत पाने की कोशिश में तालाब में डूबे भाई-बहन

गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों भाई-बहन तालाब में नहाने गए। उनको तैराकी नहीं आती थी और दोनों ही डूब गए। बड़े भाई को दोनों की लाशें मिलीं।

मिर्जापुर। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में गर्मी से राहत पाने के लिए दोपहर में पास के ही तालाब में नहाने गये भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी। जानकारी तब हुई जब खोजते हुए बड़ा भाई तालाब के पास पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाई-बहन के शव को बाहर निकाला गया।

यूपी: उमस भरी गर्मी से राहत पाने की कोशिश में डूब गए भाई-बहन

लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी रामलखन गुप्ता गांव में दो बिस्वा जमीन बैनामा कराकर सात संतानों में पांच बेटियों और दो बेटों के साथ रहता है। सोमवार को पारा बढ़ने से उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे छोटी आठ वर्षीय सीमा और छह वर्षीय शनि उर्फ छोटू दोपहर में स्नान करने गये थे। काफी देर होने पर जब वह नहीं पहुंचा तो बड़ा भाई तालाब की ओर गया। देखा तो शनि का शव उतराया हुआ था। थोड़ी देर में सीमा का शव भी उतरा गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों का बाहर निकाला गया। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कर शव को परिजनो को सौंप दिया।

यूपी: उमस भरी गर्मी से राहत पाने की कोशिश में डूब गए भाई-बहन

दो साल की उम्र में छोड़ चली थी मां
पतुलकी गांव में तालाब में डूबे भाई-बहन के सिर से चार साल पहले ही मां का साया उठ गया था। उनकी देखभाल पिता व बड़े भाई-बहन कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से वह अपने बड़े भाई बहनों के साथ स्नान करने जाते थे। सोमवार को घरवालों के मुताबिक दोनों सुबह किसी को बताए ही स्नान करने चले गये थे। तैरना न आने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गयी।

कबाड़ बेचकर चलाता है परिवार का खर्च
रामलखन गुप्ता बाहर से आकर लालगंज के पतुलकी गांव में बसे। कबाड़ बेचकर और आटा चक्की चलाकर वह सात संतानों का भरण-पोषण करते है। चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+