मोहब्बत की नगरी में पैसों के लिए भाई ने कराया भाई का खून

आगरा पुलिस ने एक बड़े चांदी कारोबारी के मर्डर का खुलासा किया तो सभी चौंंक गए। छोटे भाई ने बड़े भाई के मर्डर की सुपारी दी थी।

आगरा। पैसे के आगे आजकल रिश्ते भी बेमानी साबित होने लगे हैं। ऐसा ही एक वाकया मोहब्बत की नगरी आगरा में सामने आया जहां छोटे भाई ने पैसों की खातिर अपने बड़े भाई का क़त्ल करवाकर रिश्ते को कलंकित कर दिया। मंगलवार को आगरा पुलिस ने एक बड़े चांदी कारोबारी की हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपी भाई सहित सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मोहब्बत की नगरी में पैसों के लिए भाई ने करवाया भाई का खून

आगरा के बल्केश्वर स्थित सीता राम कॉलोनी निवासी राम कुमार अग्रवाल (रामू भाई ) का चौबे जी का फाटक में ली पायल के नाम से चांदी का बड़ा कारोबार है। रविवार रात को वे एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। वे खुद एक्टिवा चला रहे थे और पीछे दुकान पर काम करने वाला लड़का बैठा था। बल्केश्वर में शांति स्वीट के पास बाइक सवार बदमाश उनके नजदीक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से सर्राफा कारोबारियों ने बंद कर ऐलान कर दिया था।

मोहब्बत की नगरी में पैसों के लिए भाई ने करवाया भाई का खून

एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। पुलिस ने राम कुमार अग्रवाल के भाई सोनू, उसके दोस्त तथाकथित डॉक्टर टिंकल, चांदी कारोबारी गौरव गुप्ता सहित दो शूटर अरेस्ट किए हैं। उनसे पूछताछ के बाद हत्या करने वाले फीरोजाबाद के दो शूटरों को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

मोहब्बत की नगरी में पैसों के लिए भाई ने करवाया भाई का खून

एसएसपी ने बताया की राम कुमार अग्रवाल का भाई सोनू भी चांदी कारोबारी है। उसकी चौबे जी का फाटक में दुकान है। वह सट्टा खेलता था। उसे सटटे में घाटा हो गया। उसे सटोरियों के रुपये वापस करने थे। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने भाई राम कुमार अग्रवाल की प्रॉपर्टी बिजनेस कब्जाने के लिए फीरोजाबाद के शार्प शूटरों को सुपारी दी। इस पूरे काम में उसका साथ गौरव गुप्ता नाम के व्यक्ति ने दिया जो आठ साल पहले एक मामले में जेल भेजा गया था।

गौरव गुप्ता के जेल में रहने के दोरान शातिर अपराधियों और शूटर से सम्बन्ध हो गए थे। गौरव गुप्ता के सहारे सोनू ने 5 लाख में अपने भाई की हत्या की सुपारी दी जिसके बाद शूटरो नें लगभग 1 महीने तक रेकी कर घटना को अंजाम दिया और राम कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+