शादीशुदा बहन को प्रेमी की बांहों में देख आगबबूला हुआ भाई, उतारा मौत के घाट
बहराइच। सुजौली इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को देखकर नाराज भाई ने धारदार हथियार से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं बहन को भी जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया। उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस तुरंत हरकत में आई और शव का कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

बहन का था अवैध संबंध
प्राप्त समाचार के अनुसार सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला का विवाह आठ साल पहले मोतीपुर इलाके के युवक के साथ हुआ था। इस वक्त वो अपने मायके में रह रही थी। बुधवार की रात उससे मिलने लखीमपुर जिले के निघासन थाना क्षेत्र के बोझिया फार्म निवासी पिंटू 25 आया था । बताया जाता है कि महिला और पिंटू के बीच अवैध संबंध चल रहा था। उसने ही उसे फोन कर घर बुलाया था। वह युवती से मिलने पहुच गया। बताया जाता है कि इसी बीच प्रेमिका के भाई को भनक लग गई और उसे अपनी बहन के साथ देख लिया।

दोनों को भाई ने साथ में देखा
प्रेमी को अपने बहन के साथ देख भाई आग बबूला हो उठा और पास में रखे हंसिए से उसपर हमला कर दिया। जिससे प्रेमी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भाई का गुस्सा यही नही थमा उसने अपनी बहन पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन वह किसी तरह वंहा से भाग निकली। बहन को मामूली चोटें आई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया
वहीं घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने बताया कि युवक का महिला से अवैध संबंध था। युवक उससे मिलने के लिए आया था इस बात से नाराज होकर भाई ने युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर दिया जिससे कि उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications