Sonam की कहानी के बाद लड़कियां हुईं बागी! UP में दुल्हन ने क्यों ठुकराया दूल्हा? बोली- जिंदगी नरक बना देगा

Bride Rejected Groom: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया कि सोनम ने माता-पिता के दबाव में आकर 11 मई को शादी रचाई। लेकिन, उसके 12 दिन बाद राजा को हनीमून पर ही ठिकाने लगा दिया। इस सनसनीखेज मामले में आरोपी सोनम (Sonam Raja Raghuwanshi Case), उसके कथित प्रेमी और भाड़े के हत्यारों को पुलिस ने 8 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी का अनोखा किस्सा सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने माता-पिता के दबाव को ठेंगा दिखाते हुए शादी के मंडप से ही बगावत कर दी। दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार (Bride Refused Marriage) कर दिया। उसका कहना था कि इस दूल्हे से शादी की, तो जिंदगी नरक बन जाएगी। आइए जानते हैं आखिर क्यों दुल्हन बनी बागी?

Bride Rejected Groom

शमशाबाद में शादी का ड्रामा

मामला आगरा जिले के फतेहाबाद तहसील के शमशाबाद का है, जहां एक विवाह स्थल पर पहुंची दुल्हन ने गर्मी से तपते माहौल में एक साधारण-सी मांग रखी - 'एयर-कंडीशन्ड कमरा चाहिए' (AC Nahi To Shaadi Nahi)। लेकिन दूल्हे के परिवार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर दुल्हन ने जब ठंडे कमरे की मांग दोहराई, तो दूल्हे पक्ष ने न सिर्फ मना किया, बल्कि बात इतनी बढ़ी कि दोनों परिवारों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

मामला तब और गर्माया, जब दूल्हे ने कथित तौर पर दुल्हन और उसके परिवार को गालियां दे डालीं। बस, यहीं दुल्हन का सब्र टूट गया! उसने माता-पिता के दबाव को दरकिनार करते हुए बिंदास अंदाज में शादी कैंसिल कर दी और समारोह शुरू होने से पहले ही अपने परिवार के साथ वहां से रुखसत हो गई।

'शादी के बाद नरक बन जाएगा!'

दुल्हन ने पुलिस को बताया कि जब दूल्हे का परिवार मेरी बुनियादी जरूरतों का ख्याल नहीं रख सकता और मेरे साथ सम्मान से पेश नहीं आता, तो शादी के बाद मेरा जीवन नरक बन जाएगा।' उसका गुस्सा जायज था, और उसने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए शादी तोड़ दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई। अगले ही दिन उसका परिवार सामान समेटकर चलता बना।

दहेज के आरोप और ड्रामे का क्लाइमेक्स

मामला यहीं नहीं रुका, दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नकदी और महंगे उपहारों की डिमांड का जिक्र है। पुलिस अब इन आरोपों की जांच में जुट गई है। दुल्हन के एक रिश्तेदार ने बताया कि जब बात नहीं बनी, तो हमने शादी के खर्च का हिसाब-किताब किया और दूल्हे पक्ष को भुगतान कर दिया। इसके बाद हमने वहां से कूच किया।

दुल्हन के परिवार का कहना था कि दूल्हे की गालियां बर्दाश्त से बाहर थीं। इस पूरे वाकये ने न सिर्फ शादी को रद्द करवाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। आखिर, गर्मी और गालियों के बीच दुल्हन का ये बिंदास फैसला हर किसी को हैरान कर गया!

क्या कहते हैं आप? एसी की मांग जायज थी या बात को और सुलझाया जा सकता था? कमेंट में बताएं!

ये भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: 11 मई को सिंदूर-11 जून को कबूला जुर्म! सोनम-राज में मास्टरमाइंड कौन? 8 दिन में होगा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+