कानपुर: बर्थडे मनाकर लौट रहे रईसजादों ने नशे की हालत में दो को रौंदा, देखें CCTV फुटेज

कानपुर। समाज कितना संवेदनहीन हो गया है इसका पता तब चलता है जब हिट एंड रन जैसे मामले सामने आते हैं। हिट एंड रन के अधिकतर मामले नशे की हातल में अंजाम दिए जाते हैं जिसमें ज्यादातर घटनाओं में रईसजादों का हाथ होता है। हिट एंड रन का एक ऐसा ही मामला कानपुर में सामने आया है। जहां, कोतवाली थाना क्षेत्र के महफ़िल रेस्टोरेंट के बाहर नशेबाज कार सवार रईसजादों ने नशे की हालत में 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मिस्टर ब्राउन रेस्टोरेंट के सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने कार मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

बर्थडे मना कर लौट रहे थे रईसजादे

बर्थडे मना कर लौट रहे थे रईसजादे

मिली जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली के पास आज तड़के दोस्त के जन्मदिन समारोह से लौट रहे कार सवार रईसजादे वरुण गुप्ता ने अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ो दो लोगों को टक्कर मामर दी। लड़के के पिता लोहा कारोबारी है। पुलिस के मुताबिक़ देर रात मालरोड पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के डर से लग्जरी कार सवार ने गाड़ी वापस महफ़िल रेस्टोरेंट की ओर भगा दी। कार मैं सभी लोग नशे मैं थे।

गाड़ी चेकिंग के डर से मोड़ दी

गाड़ी चेकिंग के डर से मोड़ दी

वहीं वरुण का दोस्त ईशान नशे की हालत मैं तेज रफ़्तार कार ड्राइव कर जैसे ही एडीजी के कार्यालय के चंद कदम पहले ही एक बेकरी के पास पहुंचा था कि उसने एक सिक्योरिटी गार्ड रवि सिंह (35) निवासी कोपरगंज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बेकरी में कार्यरत एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड रामकिशोर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार कार को नहीं कर पाया नियंत्रित

तेज रफ्तार कार को नहीं कर पाया नियंत्रित

आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ पर कार सवार चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार से कई लोगों को घायल करने के बाद बेकरी के गार्ड को कुचल दिया। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोगो ने गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान गार्ड ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। कार मालिक के बेटे के मुताबिक अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ। सी ओ अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं घायल गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला हिट एन्ड रन का है जिसके सी सी टी वी फुटेज मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+