VIDEO: रात में प्रेमिका की कब्र पर सोता था प्रेमी, मौत के चार महीने बाद क्यों निकाल लिया बाहर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में प्यार में दीवानगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की संदिग्ध मौत के बाद उसके प्यार में इस हद तक पागल हो गया कि रातों को उसकी कब्र पर जाकर सोने लगा। प्रेमिका की कब्र पर सोने के दौरान जब प्रेमी को शक हुआ की उसकी प्रेमिका की हत्या की गई है तो उसने मौत के चार माह बाद कोर्ट का सहारा लेकर प्रेमिका की बॉडी को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस बात से नाराज लड़की के परिवारवालों ने प्रेमी के परिवारवालों पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे एक की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

 चार महीने पहले हो गई थी प्रेमिका की मौत

चार महीने पहले हो गई थी प्रेमिका की मौत

आपको बता दें की मामला थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर का है, यहाँ गांव के ही युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती के परिजनों को दोनों का प्रेम पसंद नहीं था जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज चल रहे थे करीब 7 माह पूर्व लकड़ी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई और लड़की के परिवार वाले उसके शव को पास में ही कब्र में दफना दिया था।

रात में प्रेमिका की कब्र पर सोता था प्रेमी

रात में प्रेमिका की कब्र पर सोता था प्रेमी

इस बात का पता प्रेमी नदीम को चला तो वह रातों को अपनी प्रेमिका की कब्र पर जाकर सोने लगा। इसी बीच चार माह बाद जब प्रेमी नदीम को पता चला कि उसकी प्रेमिका की हत्या उसके ही परिवार वालों ने की है तो उसने कोर्ट का सहारा लेकर लड़की के परिवार वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया और कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश करा लिए।

 क्रब से निकलवाया शव

क्रब से निकलवाया शव

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने 8 सितंबर 2017 को भारी पुलिसफोर्स के साथ गांव में पहुंचकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिन पहले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हो जाता है कि लड़की की कीटनाशक दवा से मौत हुई थी। जिसके बाद लड़की के परिवारवालों में हड़कंप मच जाता है और गुस्साए परिजनों ने लड़के के परिवार वालों पर फायरिंग झोंक दी, जिसमे दो लोग घायल हो गए और डॉक्टरों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है।

 पुलिस कर गई चूक

पुलिस कर गई चूक

गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश में जुट गए। मामले में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि पुलिस ने मामले की जानकारी के बावजूद लड़की पक्ष पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की और लड़के पक्ष के लोगों को कोई सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। अब देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+